Pasan updates... सिस्टम बीमार
रितेश गुप्ता
कोरबा/पसान प्रशासन की बड़ी लापरवाही: मोहल्ले में खुलेआम घूम रहे कोरोना संक्रमित मरीज व परिजन
पसान::-जहा एक और पूरा देश कोरोना की दूसरी मार झेल रहा है ..वही दूसरी और प्रशासन की अनदेखी ब लापरवाही ग्रामीणों की जान ले सकता है दरअसल पोड़ी उपरोड़ा तहसील के ग्राम पसान में इन दिनों प्रशासन की लापरवाही खुलकर सामने आई है जहां ग्राम पसान का एक परिवार में 7 लोगो को कोरोना संक्रमित आने के बाद इस क्षेत्र को कंटेनमेंट कर सील किया गया था किंतु उसके बावजूद कोरोना संक्रमित मरीज ब परिजन बेखौफ होकर अपने मोहल्ले में घूमते नजर आ रहे है।।
स्थिति यह है कि परिवार के खुलेआम घूमने की जानकारी होते हुए भी प्रशासन खामोश है वही कोरोना संक्रमित मरीज ग्रामीणों को खुलेआम कोरोना बांट रहे है। चुकी इस जगह को कंटेनमैंट क्षेत्र कर सील किया गया है...उसके बावजूद संकर्मित मरीज के परिजन बेरीकेट को हटाकर बाइक से घूम रहे है … संक्रमित मरीजों व परिजनों द्वारा कोरोना गाइडलाइन व शासन के नियमो का जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है अगर शासन के नियमो की बात करे तो अगर कोई भी संक्रमित व्यक्ति या उसके परिंजनों द्वारा नियमो का पालन जानबूझकर नही किया जाता …।
अगर कोई इसी अवहेलना करता है तो 188 व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज होना चाहिए …जबकि यहां तो संक्रमित मरीज व परिजन बेरीकेट को हटाकर बाइक से घूम रहे तो इन पर मामला दर्ज होना चाहिए ..किंतु अब यह देखना दिलचस्प होगा की स्थानीय प्रशासन इन पर कार्यवाही करते है या नहीं।।।




0 Comments