मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शाम 7 बजे प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे। सीएम ने ट्वीट कर कहा कि आज शाम 7 बजे मैं मध्य प्रदेश की जनता के नाम संदेश दूंगा और महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा करूंगा। माना जा रहा है कि प्रदेश में कोरोना वायरस रोकने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे कामों की जानकारी वे दे सकते हैं। प्रदेश में आक्सीजन, रेमडेसिविर इंजेक्शन की आपूर्ति सहित कोरोना टीकाकरण को लेकर भी सीएम शिवराज जानकारी दे सकते हैं।


0 Comments